Latest

व्यापारी ने यमुना पुल से लगाई छलांग, मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना वायरस के कारण लागू किये गए लॉकडाउन का साइड इफेक्ट सामने आने लगा है। लॉक डाउन के दौरान घाटे से परेशान शहर के एक बड़े व्यापारी ने सोमवार को नए यमुना पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

नदी में मौजूद नाविक और गोताखोर उन्हें किनारे पर ले आए तो उनकी सांसें चल रही थी। कीडगंज पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए एसआरएन भेजा जहां थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई।
मुट्ठीगंज में रहने वाले धमेंद्र उर्फ राजेश केशरवानी (50 वर्ष) का दाल, चना, मटर व चूनी चोकर का थोक कारोबार है। लॉक डाउन में व्यापार में हुए नुकसान से वह बेहद परेशान थे। सोमवार सुबह 10 बजे बाइक से घर से निकले।

मिंटो पार्क के पास बाइक खड़ी कर नये यमुना पुल पर चले गए। मौका देखकर राजेश ने पुल से छलांग लगा दी। नदी में मौजूद नाविकों और गोताखोर राजेश को किनारे पर ले आए।

किनारे पर आकर राजेश ने अपने घर को मोबाइल नंबर दिया। पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें एसआरएन भेजा।

एसआरएन में इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। राजेश के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है।

Related Articles

Back to top button