सुंदरीकरण वा चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों की दुकानों के अधिकरण के विरोध में फूलपुर सांसद को ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद प्रयागराज में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए कूपर रोड स्थित दर्जन से ज्यादा दुकानों के हटाए जाने के विरोध में आज अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मंडल सिविल लाइंस की तरफ से फूलपुर की सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल को ज्ञापन सौंपा गया और उनसे यह कहा गया कि सुंदरीकरण के नाम पर दुकानदारों की जमीनों का कम से कम अधिग्रहण किया जाए। इस दौरान ज्ञापन लेने के उपरांत फूलपुर की सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल ने व्यापारियों को यह आश्वासन दिया है कि वह इस मामले पर जिलाधिकारी महोदय से बात करके व्यापारियों की समस्या को रखकर उनकी जमीनों का कम से कम अधिकरण कर सुंदरीकरण हुआ स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत लिए जाने की बात रखकर बीच का रास्ता निकालेंगी। इस ज्ञापन के दौरान अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मंडल सिविल लाइंस की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन महानगर महामंत्री रूपाली अवस्थी उपाध्यक्ष सविता सेठ दिव्या सेठ के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी के साथ ये ज्ञापन फूलपुर के सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल को सौंपा गया।




