Latest

आईईआरटीः आठ सेकेंड में हो सैनिटाइज छात्रों ने ईजाद किया सेंसर युक्त सैनिटाइजेशन टनल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और उसके प्रसार को रोकने के लिए आईईआरटी के डिग्री डिवीजन ने एक सेंसर युक्त सैनिटाइजेशन टनल तैयार किया है। इस टनल के पास जैसे ही कोई पहुंचता है तो उस पर सैनिटाइजर का स्प्रे होता है। यह डिवाइस पल भर में कपड़ों, हाथों या पैर आदि को वायरस मुक्त कर देता है। इसे तैयार करने में तकरीबन छह हजार रुपये की लागत आई है।

इसका एक मॉडल तैयार कर डिग्री डिवीजन में लगा दिया गया है। इसका सफल परीक्षण सोमवार को संस्थान में किया गया। इसका इस्तेमाल घर, दुकान, कार्यालय, मेट्रो, बस स्टॉप में किया जा सकता है।
संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने बताया कि डिग्री डिवीजन के इंडस्ट्रियल एंड प्रोडेक्शन विभाग के बीटेक चतुर्थ वर्ष छात्रों ने सेंसर सुक्त सेनेटाइजेशन टनल डिवाइस का ईजाद किया है।

इसे विवेक यादव, आशीष कुमार यादव, प्रदीप सिंह, राज किरन, सुलभ गंगवार, आनंद चैबे, सुमित कुमार कुशवाहा, कृष्ण कुमार ने मिलकर तैयार किया है।

निदेश्क ने बताया कि इसे मुख्य गेट पर लगा दिया गया है। आने-जाने वाले लोगों वह स्वतः आठ सेकेंड में गुजरने वाले को सैनेटाइज कर रहा है। टनल में आटोमेटिक सेंसर लगा है जिससे व्यक्ति के प्रवेश करते ही नाजेल से सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव होने लगता है।

Related Articles

Back to top button