दो मेडिकल स्टाफ समेत 12 नए कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने से पहले चल बसा कोरोना संक्रमित बुजुर्ग

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के दो स्टाफ समेत बुधवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए जबकि करेली के एक बुजुर्ग की रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय के दोनों स्टाफों में से एक जनपदीय महामारी विशेषज्ञ व दूसरे डेटा मैनेजर है।
इपीमिडियोलॉजिस्ट दारागंज जबकि डेटा मैनेजर फाफामऊ के गद्दोपुर निवासी हैं। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारेंटाइन करा दिया गया है।
संक्रमित मिले दोनों स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव एसीएमओ व कोविड के पूर्व नोडल अधिकारी के संपर्क में थे इसलिए उनकी सैम्पलिंग कराई गई थी।
बता देें कि यह दोनों जिस चेंबर में बैठते हैं उसी में नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय भी बैठते थे। दोनों स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार के लोगों की भी जांच कराई गई है।
इसी तरह सेंट एंथोनी स्कूल के समीप के रहने वाले एक मेडिकल स्टोर संचालक भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इन्हें चार दिन से बुखार था।



