इलाहाबाद। देवरिया मां विंध्यवासिनी बालिका संरक्षण गृह मामले में मुख्य आरोपी संचालिका गिरिजा त्रिपाठी के गोरखपुर स्थित वृद्धाश्रम को पुलिस ने सील कर दिया है. वहीं पुलिस ने आरोपी की पुत्री कंचन लता त्रिपाठी को देवरिया में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उधर मामले की जांच के लिए गईं आईएएस रेनुका कुमार और आईपीएस अंजू गुप्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. आज शाम उन्हें जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपनी है.
देवरिया के एसपी रोहन पी कनय के अनुसार कंचन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उधर जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट में प्रशासन की लापरवाही और कई खामिया पाई गईं है. इसमें लड़कियों की मेडिकल जांच में शारीरिक शोषण की पुष्टि हुई है.


