बांग्लादेश में घटनाएं न रूकी तो इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहें-मुकेश कुमार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन के क्रम में आज प्रयागराज में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रांत कार्यालय एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में हनुमान मंदिर सुभाष चौराहा होते हुए धरना स्थल पर पहुंचे । कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लिए जिसमें हिंदुओं पर हमले बंद करो। बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लिखे थे उसके उपरांत एक सभा हुई जिस को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं एवं उनके मान बिंदुओं पर जिहादियों द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं धर्म स्थलों पूजा पंडालों को तहस-नहस किया गया दुर्गा पूजा के दौरान 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं घट चुकी है । डेढ़ सौ से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल और इस्कॉन मंदिर आग के हवाले कर दिया गया । देवी देवताओं की मूर्तियां तोड़ी गई माताओं बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हुआ बांग्लादेश सरकार आंखें बंद करके बैठी रही हिंदू समाज पूरे दुनिया में शांति की कामना करता है और कहीं भी हिंसा की बात नहीं करता हम शांति का संदेश देते हैं लेकिन हमारे धैर्य सहनशीलता को कमजोरी ना समझे हम जवाब देना जानते हैं । विश्व हिंदू परिषद पूरे दुनिया के हिंदुओं के माध्यम से ऐसा कृत्य करने वालों को चेतावनी देता है । अगर ऐसे अपनी घटनाएं न रूकी तो इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहें इसके उपरांत वही पदाधिकारियों ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की बात कही गई प्रांत उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने विचार रखे इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला दहन किया और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जिसमें प्रमुख रुप से सुरेश अग्रवाल अमित पाठक लालमणि तिवारी विपिन गुप्ता अमरनाथ तिवारी पवन पांडे अमित सिंह अभिषेक पाठक विनोद दुबे महेंद्र मौर्य अविनाश सिंह रवि खतरा पुरुषोत्तम पांडे राजमणि मिश्रा विमल कुमार देशराज रवि तिवारी किशन जयसवाल दुर्गेश शुक्ला सौरव वाल्मीकि आशुतोष तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




