Latest

चीन के खिलाफ हमेशा रखनी होगी तैयारी: प्रो. कुलदीप इविवि: चीन के साथ हिंसात्मक सामना व समाधान पर वेबिनार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रात्तोजिक अध्ययन विभाग की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा वह चीन के साथ हिंसात्मक सामना समाधान व संभावना विषय पर दो दिनी वेबिनार का शुभारंभ हुआ।

हिमाचल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुलदीप चन्द्र अग्निहोत्री ने कहा कि हमें चीन से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा क्योंकि चीन एक ऐसा देश है जिसपर विश्वास नहीं किया जा सकता।

किंग्स कॉलेज लंदन के प्रो. और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के प्रमुख हर्ष बी पंत ने कहा कि वर्तमान समय में भारत, जापान अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ एक कूटनीतिक रणनीति तय करनी चाहिए और चीन को चारों ओर से घेरना चाहिए।
ब्रिगेडियर सुभाष कपिला ने कहा की अब वह वक्त आ गया है कि भारत मुखर होकर अपने शत्रुओं से मिल रही चुनौतियों का सामना करें और अपनी सैन्य क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि करें जिससे दुश्मन जो आंखें दिखा रहा है ।

भारत को वह दिखाना बंद करें। जिगमे सल्ट्रिम ने कहा कि वर्तमान समय भारत सरकार को तिब्बत को एक नए राष्ट्र के रूप में मान्यता देना चाहिए जिससे चीन पर एक बेहतर कूटनीतिक दबाव बनाया जा सकता है ।

और भारत में तिब्बती दूतावास स्थापित करना चाहिए। विभाग के प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने इस बेबीनार का शुभारंभ किया और सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रो. भारती दास ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। संचालन कर्नल दाभोलकर ने किया।

इस अवसर पर प्रो. आरके उपाध्याय, डॉ. चंद्रेश पांडेय, कुलदीप वर्मा, विनोद यादव, अनुराग पांडेय, प्रवीण सिंह, अभिषेक यादव, आलोक यादव समेत लगभग 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button