Latest
विंध्य कारिडोर विंध्याचल : कार्य प्रगति में धीमापन पर मंडलायुक्त ने कार्यदाई संस्था को लगाई फटकार
विंध्य कारिडोर विंध्याचल : कार्य प्रगति में धीमापन पर मंडलायुक्त ने कार्यदाई संस्था को लगाई फटकार

(सुमित पांडेय ) मीरजापुर( अनुराग दर्शन समाचार )। विन्ध्य कोरिडोर प्रगति कार्य में धीमापन पर मंडलायुक्त मुथुकुमार सामी बालसुभ्रमणियम ने कार्यदाई संस्था के पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेन्द्र कुमार से कहा की बार बार कहने पर लेबरों की संख्या में इजाफा नही होने के चलते प्रगति कार्य काफी सुस्त है। ऐसा न हो की सुबह शाम मुझे ही आकर दिनभर के कार्यों की समीक्षा करनी पड़े , नही तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुझे प्रतिदिन के कार्यों की छाया तथा सम्पूर्ण ब्योरा उपलब्ध कराइये। पूछने पर मंडलायुक्त ने बताया की मैं मां विंध्यवासिनी के दर्शन हेतु आया था उसी बहाने कोरिडोर का निरीक्षण भी कर लिया देखने से प्रतीत हुआ की कार्य काफी सुस्त है।




