Latest

हवन कर प्रोफेसर रामगोपाल यादव को दीर्घायु की कामना की

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव एवं राज्य सभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव के 74वें जन्मदिवस पर सोमवार को सपा नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने प्रयागराज जार्ज टाउन स्थित योगिराज रमेश जी महाराज के आश्रम मे यग्य-हवन करके प्रोफेसर रामगोपाल यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद माँगा।


हवन के उपरांत जरूरतमंद लोगों को वस्त्र भी वितरण किया।

इस अवसर पर सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आम जनता के जन समस्याओं के निदान के छेत्र मे बहुत बड़ा योगदान दिया है।

इसके अलावा समाजवाद के सिद्धांतों को अंजाम देने के लिए निरंतर कर्मशील रहने वाले प्रोफेसर साहब ने हमेशा से समाज के विभिन्न वर्गों के विकास के लिए चिंतनशील रहकर समाज के सभी क्षेत्रों मे कुशलतापूर्वक कार्य किया है।

उनकी प्रेरणा से नौजवानों मे अनुशासन एवं संघर्ष के माध्यम से समाजसेवा के लिए काम करने का अवसर मिलता है। ऐसे मे वह नौजवानों के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक हैं।

योगिराज रमेश जी महाराज ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा समाज एवं देश-प्रदेश के लिए किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना किया।
अपने नेता के जन्म दिन पर आयोजित इस हवन कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह के साथ शामिल पार्टी प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने भी प्रोफेसर साहब को स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना किया।

Related Articles

Back to top button