जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन स्कूलों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जिलाधिकारी प्रयागराज को जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन सौंपा। प्रमिल केसरवानी ने कहां प्रयागराज जिले में सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों मैं वाहन की पार्किंग की सुविधा ना होने से छात्रों व अभिभावकों को वाहन को रोड पर खड़ा करना पड़ रहा है जिस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा इस भीषण गर्मी से जाम से आम जनमानस बीमार बीमार हो रहा। जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 21 और 2021 22 मैं सभी अभिभावकों का रोजगार प्रभावित हुआ है केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा गाइडलाइन मैं भी विलंब शुल्क जमा करने का आदेश हुआ था इविंग क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल गऊघाट मुट्ठीगंज द्वारा सरकार के अवेहलेना करते हुए सभी अभिभावकों से विलंब शुल्क लिया गया
सुशील जैन एडवोकेट लालचंद यादव एडवोकेट रवी शुक्ला एवं अभिलाष केसरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन मैं सभी प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत निर्धन छात्रों के लिए आरक्षित है लेकिन इस विद्यालय में कोर्ट के तहत कोई भी निर्धन छात्र का दाखिला नहीं होता। संस्था के पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की मांग की अगर कार्रवाई जल्द नहीं हुई तो जल्दी कॉन्वेंट स्कूलों के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से प्रमिल केसरवानी प्रवीण गुप्ता अभिलाष केसरवानी (क्रांति) सचिन गुप्ता रवि शुक्ला सुमित केसरवानी सुशील जैन लालचंद यादव बिरजू गुप्ता पंकज पांडेय सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।




