सपा ने लगाया चौपट व्यवस्था का आरोप, 19 को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने देगी धरना
प्रयागराज, 16 दिसम्बर l समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 19 दिसम्बर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सपाई धरना देंगे l सुबह 10:30 बजे से शुरू धरना शाम को 4 बजे तक चलेगा l समाजवादीपार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आज धरने की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में बने नागरिकता कानून से देश में धार्मिक और भाषाई एकता खतरे में पड़ गई है l

पूरे देश में इस कानून के विरोध में आंदोलन हो रहे हैं l महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं l प्रदेश भर में किसान सरकारी उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं l धान की सरकारी खरीद में बिचौलियों की चांदी है l धान क्रय केंद्रों पर बोरे तक उप लब्ध नहीं हैं l किसान मजबूर हो औने पौने दाम पर अपनी उपज को बिचौलियों के हाथ में बेच रहे हैं l आलू उत्पादकों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने,आलू की सरकारी खरीद कराने, प्रदेश भर में महंगी खाद, बीज आदि समस्याओं से जूझ रहे किसानों को प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनदेखी किए जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया जायगा l
धरने की तैयारी को को लेकर सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आयोजित बैठक में तय हुआ कि सभी विधानसभाओं से पार्टी के लोग भारी संख्या में निजी वाहनों से चलकर धरना स्थल जिला कचेहरी मे पहुंचेगे l
बैठक की अध्यक्षता श्री कृष्णमूर्ति सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने संचालन किया l
बैठक में सर्व श्री पंधारी यादव,पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद,गामा पांडेय, अंसार अहमद, महबूब उस्मानी, दूधनाथ पटेल,संदीप पटेल, इंदू यादव, जीतलाल पासी, अब्बास नकवी, वकार अहमद, योगेश यादव, रवींद्र यादव, रामदेव निडर , दान बहादुर सिंह मधुर, पूर्व प्रमुख अनिल यादव, नाटे चौधरी मयंक यादव, संदीप यादव, अखिलेश गुप्ता, डॉ अच्छे लाल , संतलाल वर्मा, मुसीर अहमद, महाबली यादव,खिन्नी लाल पासी, मेराज आरिफ, संतोष यादव, जय सिंह यादव, विजय बहादुर पटेल, राम अचल यादव,राम प्रताप यादव, सुरेश यादव, विक्रम पटेल, जीत लाल यादव,मो इसराइल, आशुतोष तिवारी, राजेश गुप्ता, रमाकांत पटेल, रूप नाथ यादव एडवोकेट, रक्षा मंत्री यादव, राम कृपाल, अजीत यादव, संदीप विश्वकर्मा, आदि नेतागण मौजूद थे l
दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा इलाहाबाद



