Latest

आयोग की पड़ताल में जुटी सीबीआई की टीम

यूपीपीएससी की भर्तियों में भ्रष्टाचार की शिकायतों की चल रही जांच

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्तियों में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच कर रही सीबीआई टीम पिछले तीन दिनों से पड़ताल में जुटी है। सीबीआई टीम तीन दिन पहले दिल्ली से यहां पहुंची थी। सीबीआई की टीम सपा शासनकाल के दौरान हुई पीसीएस सहित अन्य उन भर्तियों के अभिलेखों की पड़ताल कर रही है जो अब तक की जांच में संदिग्ध पाए गए हैं।
सीबीआई टीम के सदस्यों ने आयोग में जाकर संबंधित अनुभाग के कर्मियों से पूछताछ कर पत्रावली को भी देखा है। इसके साथ ही गोविंदपुर स्थित सिंचाई डाक बंगले में स्थापित सीबीआई के अस्थाई कैम्प कार्यालय में शिकायतकर्ताओं और प्रतियोगी छात्रों से सीबीआई टीम के सदस्यों ने मुलाकात कर शिकायतों के बारे में जानकारी ली है। सीबीआई टीम के सदस्य पीसीएस 2013, 2014 के साथ ही एपीएस 2010 भर्ती में हुई गड़बड़ी पर फोकस किए हुए हैं और इन्हीं भर्तियों के संबंध में आयोग कर्मियों और अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई टीम को इन भर्तियों में हुई गड़बड़ी के कुछ साक्ष्य मिले हैं। जिसकी गहनता से छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button