
लेडियारी, प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जिले के विभिन्न स्थानों पर बिना रोक टोक के नकली कीटनाशक दवाएं बिक रहीं है। बिना लाइसेंस के खुले में बिक रहे कीटनाशकों पर विभाग अंकुश नही लगा पा रहा है।
इससे फसल सुरक्षा चक्र के कारगर उपाय सार्थक सिद्ध नहीं हो पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से अधोमानक कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। जनपद के विभिन्न बाजारों में अधोमानक कीटनाशकों की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। गौरतलब हों कि जिलें के कोरांव , रत्योरा , बड़ोखर , खीरी , लेडियारी , पोसला, लालतारा आदि क्षेत्रों में नियम व कानून की अनदेखी कर अधोमानक कीटनाशकों की बिक्री जारी है।
बिना सील व त्रिकोण में अंकित संग्रह क्रमांक व प्रथमोचार तथा विष बाधा की सूचना अंकित डिब्बे कीटनाशक के नाम पर बिक रहे हैं। अज्ञानता में किसान इन्हें खरीदकर फसलों को कीट से बचाव के लिए प्रयोग कर रहे हैं, जिससे ये कीटनाशक जहां गुणवत्ता पर खरे नहीं उतर रहे हैं।
वहीं इस पर किसी का ध्यान नहीं जा पा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार फसलों की सुरक्षा व रोगों से रोक थाम के लिए कृषि रक्षा इकाई से कीटनाशकों के प्रयोग व सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाती है। इन इकाईयों पर जागरूकता के अभाव व कर्मचारियों की कमी के चलते कृषकों को फसल सुरक्षा के उपायों के अभाव के कारण मजबूरन किसान जाने-अनजाने में बाजारों में अनुचित तरीके से प्रचारित कीटनाशकों आदि का प्रयोग कर रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है।


