Latest

5 साल नौकरी में संविदा की अनिवार्यता को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है- केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी सर्किट हाउस में जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसके निवारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष 5 साल संविदा पर नौकरी की अनिवार्यता को लेकर के भ्रम फैला रहा है जबकि शासन के द्वारा ऐसा कोई भी नियम पारित नहीं हुआ है सिर्फ और सिर्फ जनता के बीच में झूठ फैलाने का काम सपा बसपा और कांग्रेस के लोग कर रहे हैं कार्यकर्ता झूठी अफवाह को लेकर के सतर्क रहें समाज के बीच में जाकर के विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे इस साजिश भरे अफवाह का पर्दाफाश करें बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई संजय गुप्ता डॉक्टर आरके वर्मा अवधेश चंद गुप्ता शशि वार्ष्णेय कुंज बिहारी मिश्रा अरुण अग्रवाल वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी, राजू पाठक आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button