Latest

गोलु गोल्ड का बोलबम गीत “सावन में सजनवा ना अईले” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भोजपुरी के पॉपुलर लोक गायक गोलू गोल्ड का बोल बम गीत का वीडियो ‘सावन में सजनवा ना अईले” म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा रिलीज किया गया है, जिसका ऑडियो पहले ही रिलीज होकर लोकप्रिय हो चुका है। अब इसका वीडियो रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत गोलू गोल्ड के गाये इस गीत को रोहित पाठक ने लिखा है, संगीत जेपी तिवारी ने दिया है। अरेंजर अभिषेक तिवारी हैं। निर्देशक नवीन सिंह, एडिटर रवि आर यादव हैं। इसकी रिकॉर्डिंग संगम स्टूडियो बक्सर में की गई है। उमेशनन्दन पांडेय का आशीर्वाद है। रवि जी (बड़े भाई) का विशेष आभार व्यक्त किया गया है।
सिंगर गोलू गोल्ड ने कहा कि बाबा भोलेनाथ में हमारी गहरी श्रद्धा है। यही वजह है कि हम बाबा के श्रीचरणों में गीत अर्पित करते हैं। 2021 का यह मेरा पहला बोलबम गीत का ऑडियो लोगों ने काफी सराहा है। अब इसी का वीडियो रिलीज होने जा रहा है। हम बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे इंसानों की भलाई करे और कोरोना बीमारी को जड़ से खत्म करे।”

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button