Latest

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों के नेतृत्व में जन-जागरूकता रैली निकाली

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा शासी निकाय के
अध्यक्ष, पंकज जायसवाल जी के नेतृत्व में जन-जागरूकता रैली निकाली गई।उन्होने सभी को मताधिकार की शपथ दिलाई। प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह जी ने मताधिकार के प्रयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 रंजना त्रिपाठी ने रासेयो की
स्वयं सेविकाओं से संवाद करते हुए । आज के दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि मतदान से लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल होता है। डॉ0 चित्रा चौरसिया और डॉ० शशि कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में टॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 रेनू जैन, डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ0 इभा
सिरोठिया, डॉ0 नीलांजना जैन, डॉ दीपशिखा, डॉ निशा, डॉ0 नाजनीन, डॉ0 अर्चना,
डॉ0 सव्यसाची. डॉ० अमित कुमार, डॉ0 मुदिता, डॉ0 राधा रानी आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button