बलात्कारियों की गिरफ्तारी को लेकर कैंडल मार्च व प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अग्रहरि वैश्य समाज जिला प्रयागराज व उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में चर्च पत्थर गिरजाघर सिविल लाइन स्थित बलात्कारियों की गिरफ्तार को लेकर कैंडल मार्च व प्रदर्शन बलात्कारियों को गिरफ्तार करो गिरफ्तार करो पीड़ित परिवार जन को सुरक्षा दो ।
इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि 13 अक्टूबर को थाना बाघराय जिला प्रतापगढ़ की पवासी ग्राम निर्धन कन्या शिवानी अग्रहरी 17 के माता पिता घर में बंधक बना लिया। दबंग परिवार के युवकों द्वारा बलात्कार कर कुएं में डाल कर उसकी हत्या कर दी गयी ।
क्षेत्रीय पुलिस दबंगों को प्रभाव में आकर घटना की लीपापोती कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री से अपेक्षा की जाती है कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जाए तथा उसे सहारा आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
यस आई आई टी के माध्यम से सच्चाई का पता लगाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को कठोर दंड दिया जाए । कार्रवाई सहित पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 50 लाखों रुपए की मदद की मांग करते हैं।
इस अवसर पर अतुल खन्ना रमेश चंद केसरी मनीष गुप्ता सर्वजीत सिन्हा किरण गुप्ता मोहित गुप्ता विशाल अग्रहरी विकास अग्रहरी दीपक अग्रहरी राधे मोहन दुबे दीपक कुमार गौड़ कमलेश कुमार कपूर चंद गुप्ता लोग उपस्थित रहे।




