हत्या के प्रयास में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हत्या के प्रयास के मुकदमे में वाँछित चल रहा एक युवक थाना दारागंज पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमे के बाद से पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी । आज सफलता मिली।पुलिस उप महानिरिक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक दारागंज जे पी शाही द्वारा गठित की गई टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक रविन्द कुमार यादव उप निरिक्षक अनिकेत सिंह अन्य थाने की पुलिस के सहयोग से थाना दारागंज पर मुकदमा 08/2021से सम्बन्धित हत्या के प्रयास के वाँछित आरोपी रोहन पुत्र देवेश निवासी ग्राम बिजौरा मेजा प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुशार गिरफ्त में आये हुए आरोपी को थाने पर ले आया गया। जहाँ आगे की कार्यवाही पूरा करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही की गई।



