Latest

इलाहाबाद हाईकोर्ट में दीपावली का पांच दिन अवकाश

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद हाईकोर्ट दीपावली अवकाश के चलते 5 दिन बंद रहेगा। बुधवार से रविवार तक हाईकोर्ट व इसकी लखनऊ बेंच में कोई न्यायिक कार्य नहीं होगा। दीपावली अवकाश के बाद हाईकोर्ट 8 नवम्बर को खुलेगा।
मंगलवार को दीपावली छुट्टी से पूर्व अंतिम कार्य दिवस था। आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में वही अधिवक्ता उपस्थित थे, जिनके अर्जेन्ट केस कोर्ट में लगे थे। अन्य कार्य दिवस की तुलना में हाईकोर्ट में आज वकीलों की संख्या 50 फीसदी के करीब रही। लंच बाद ये संख्या और कम हो गई। वकीलों की कम संख्या के चलते लंच बाद बहुत सारी अदालतों में न्यायिक कार्य नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button