प्रदेश

पंच, सरपंच, जनपद सदस्य पद के लिए निर्वाचन परिणामो की घोषणा सम्पन्न 14 जुलाई

 

सिंगरौली (अनुराग दर्शन समाचार )। पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत समस्त चरण पंच, सरपंच जनपद पंचायत सदस्य पदों की मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज गुरुवार को सुबह 10.30 बजे से आरंभ हुई। समस्त मतगणना स्थलों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा सारणीकरण स्थल पर व्यापक प्रबंध और निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामो की घोषणा कर विजेता उम्मीदवारो को प्रमाण पत्र वितिरित किये गये। जनपद पंचायत बैढ़न के पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्यों के निर्वाचण परिणामो की घोषणा मतगणना स्थल शासकीय पालिटेक्निक कालेज पचौर से की गई वही देवसर एवं चितरंगी के निर्वाचन परिणामो की घोषणा नियत किये गये स्थलो से की गई।
निर्वाचन परिणामों की घोषणा एसडीएम सिंगरौली ऋषि पवार, एसडीएम देवसर आकाश सिंह, एसडीएम चितरंगी बिकास सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुई।

Related Articles

Back to top button