कोरोना महामारी को देखते हुए 1 जुलाई को सादगी से मनेगा अखिलेश यादव का जन्मदिन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का जन्म दिन सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जायगा ।
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार कोरोना महामारी के चलते इस बार सावधानी एवं सादगी पूर्ण वातावरण में श्री अखिलेश यादव जी का 47 वाँ जन्मदिन मनाया जायगा ।
जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में सुबह 11 :30 बजे सपा के नि वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह की अगुवाई में 47 पौंड का केक काट कर एवं महानगर कार्यालय चौक में श्री सैयद इफ्तेख़ार हुसैन एवं महासचिव योगेश यादव की अगुवाई में जन्म दिन मनेगा ।
वही सभी विधानसभाओं में निवर्तमान अध्यक्षों की अगुवाई में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे ।
वरिष्ठ सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह द्वारा पूरे जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत मंदों को वस्त्र भेंट किया जायगा ।
झुंसी के कनिहार स्थित ऋतुराज गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष पंधारी यादव मुख्य अतिथि होंगे l नैनी क्षेत्र के अति पिछड़े वर्ग की बस्तियों में सपा नेता मो. शारिक के नेतृत्व में कई जगह विभिन्न कार्यक्रम होंगे l



