Latest

प्रयागराज के कलाकार लड़ेंगे अपने हक़ की लड़ाई – मनीष

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। आज प्रयागराज कलाकार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक अरैल स्थित पक्के घाट पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान मे रख कर किया जिसमे प्रयागराज के कलाकारों ने एक होकर सरकार से अपने हक़ की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा की पिछले 5 महीनों के लॉक डाउन मे केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने हम कलाकारों की कोई खबर नहीं ली हम कलाकारों ने प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री को पोर्टल पर ज्ञापन भेजा गया और जिलाधिकारी प्रयागराज का ज्ञापन ए. डी. एम. तृतीय को देकर सरकार से सहयोग मांगा और गाइड लाइन बना कर कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी भी मांगी गई लेकिन आज तक उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला लेकिन लॉक डाउन के कारण अनेक कलाकार और उनका परिवार भूखो मरने की स्थिति मे आ चूका है ।

और अगर सरकार से हमें कोई सहूलियत जल्द ही नहीं मिली तो हम सब के सामने परिवार सहित आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता शेष नहीं बचेगा आज एसोसिएशन की बैठक मे झांकी कलाकारों की संस्था प्रयागम कलाकार कल्याण समिति के सचिव विक्रम तूफानी उपसचिव प्रशांत गुप्ता ने भी एसोसिएशन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बैठक के मुख्यअतिथि एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सर्वश्री सतीश शाक्य, बोनी शर्मा रहे अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार पटेल ने की सर्वश्री ज्ञान शाक्य कोषाध्यक्ष, राज अग्रहरि मंत्री, राजेंद्र मौर्या संगठन मंत्री, कुंवर जी तिवारी, रजनीश गुप्ता, पप्पू यादव, सुरेंद्र मलिक, संजय वाष्णेय, विवेक श्रीवास्तव, कमल झांकी, शैलेश सहगल, आशीष कुमार, अमित कुमार, सौरभ प्रिंस, शुभम मस्ताना, शिबू, जनसम्पर्क अधिकारी सौरभ सोनी आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button