कल्पना पाठक को सावन सलोनी तथा रंजना यादव और प्रीति यादव को संयुक्त रूप से तीज क्वीन चुना

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। होटल लेगेसी सिविल लाइंस प्रयागराज में सनातन एकता मिशन के महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज उत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिशन की उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना पाठक के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। गणेश वंदना , कजरी, नृत्य आदि मोहक प्रस्तुतियों से प्रतिभागी बहनो ने समां बांध दिया। इस उत्सव में सोलह सृंगारों से सजकर महिलाओं ने सावन सलोनी व तीज क्वीन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।श्रीमती कल्पना पाठक को सावन सलोनी तथा रंजना यादव और प्रीति यादव को संयुक्त रूप से तीज क्वीन चुना गया। सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने सनातन संस्कारो व त्योहारो को परंपरागत व उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने व आम जनमानस का इनके प्रति जुड़ाव बनाये रखने के क्रम में आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस कार्यक्रम में श्रीमती रंजना सिंह, रामेश्वरी, शिवानी, संध्या सिंह, संगीता शर्मा, संगीता यादव, सुनीता , मनसा पांडे, आकांछा त्रिपाठी, माधुरी तिवारी, अंजू पांडेय, अरुणा दीक्षित, नीतू पांडेय, जुगनू केशरवानी, श्रद्धा पांडेय, कुमुद चतुर्वेदी, पुष्पा शुक्ला, प्रीति आदि के साथ सैकड़ों महिलायों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।



