Latest

अब व्हाट्सएप-ईमेल के जरिए भेजे जा सकेंगे समन, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन के कारण अब अधिकतर काम डिजिटल हो चला है।सुप्रीम कोर्ट ने भी इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई मामलों की सुनवाई की। अब शुक्रवार को सर्वोच्च अदालत ने एक और बड़ा फैसला सुनाया है। अब कोई भी समन या नोटिस व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस बात की इजाजत दी है।अब व्हाट्सएप, टेलिग्राफ के जरिए समन या नोटिस भेजे जा सकेंगे। साथ ही ई-मेल के जरिए भी इसे संबंधित व्यक्ति को भेजा जाएगा।अगर व्हाट्सएप पर ब्लू टिक आता है, तो ये मान लिया जाएगा कि रिसीवर ने नोटिस को देख लिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले फिजिकली तौर पर ही नोटिस और समन भेजे जाते थे।ऐसे में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

Related Articles

Back to top button