त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी के रूप में लगाए जाने पर जताया रोष

सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा ।
( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला शिक्षिकाओं, कर्मचारियों की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी आदि के रूप में लगाए जाने के कारण उपजी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल आज जिलाधिकारी प्रयागराज के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया जिसे ए सी एम प्रथम श्री जितेन्द्र पाल ने लिया l ज्ञापन में कहा गया है कि महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में नहीं रखा गया है और उनके निवास स्थान से काफी दूर 70-80 किलोमीटर दूर पर पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात किया गया है जिससे उनके सामने भारी समस्या आवागमन के साधन को लेकर उत्पन्न हो गई है l जब कि पिछले चुनाव के दौरान महिलाओं को पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात नहीं किया गया था l रात्रि विश्राम की व्यवस्था नहीं होने से इतनी दूर सुबह सुबह पहुंचना मुस्किल होगा l ज्ञापन में समस्या को दृष्टिगत रखते हुए निदान की मांग की गई है। इस अवसर पर सर्व श्री डॉ मान सिंह यादव,डॉ सुरेश कुमार यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, सन्तोष कुमार यादव, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार, संत लाल वर्मा, शौर्य दीप उर्फ सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे l




