पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के अस्थि कलश यात्रा में सम्मिलित हुए सांसद प्रतिनिधि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री लालजी टंडन का अस्थि कलश संगम में अस्थि विसर्जित करने उनके पुत्र उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर श्री आशुतोष टंडन के साथ उनके भाई कुंवर जी टंडन एवं सुबोध टंडन तथा लालजी टंडन के पात्र वरुण टंडन एवं उनके परिवार के लोग प्रयागराज संगम पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने अस्थि कलश यात्रा को रोक कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के शहर में ना होने के कारण उन्होंने अपना एक प्रतिनिधिमंडल अस्थि कलश यात्रा में सम्मिलित होने के लिए भेजा। सांसद के प्रतिनिधि अभिषेक शुक्ला के साथ विजय पुरस्वानी मनु कक्कड़ डॉक्टर भगवत पांडेय बाबा तिवारी विजय द्विवेदी आदि लोगों ने अस्थि कलश यात्रा में सम्मिलित होकर स्वर्गीय टंडन जी को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया।



