मांडा क्षेत्र में भाजपा नेता बाबा तिवारी का कार्यकर्ताओं ने जन्म उत्सव मनाया

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा नेता बाबा तिवारी के जन्मदिन के मौके पर समाजसेवी अनुराग शुक्ला ने अपने गांव तिसेन तुलापुर में मास्क वितरण किए इस दौरान श्री शुक्ला ने कहा कि बाबा तिवारी मेजा के जमीनी नेता है हर व्यक्ति के सुख दुख में हमेशा सम्मिलित होते हैं और क्षेत्र के विकास कार्यों में उनका रूचि हमेशा रहती है शनिवार को भाजपा नेता सर्वेश कुमार तिवारी उर्फ़ बाबा तिवारी के जन्मदिन के मौके पर तिसेन तुलापुर गांव में मास्क वितरण किया गया इस मौके पर समाजसेवी सतीश तिवारी अनुराग शुक्ला डब्बू पाण्डेय अंकित पाण्डेय आदि दर्जनों रहे जन्मदिन को यादगार बनाने को लेकर बाबा तिवारी के समर्थक कोई कोर कसर नही छोड़ना चाह रहे है सोशल मीडिया पर पिछले दो दिन पूर्व से ही उन्हे शुभकामनां संदेश लोग दे रहे है जबकि आज 25 जुलाई को बाबा तिवारी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि तिसेन तुलापुर जटाशंकर शुक्ला उर्फ़ गायत्री शुक्ला ने बाबा तिवारी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बाबा तिवारी ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जारी 55 घंटे का लॉकडाउन है लोग अपने घरों में रहे अपना ख्याल रखें बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकले मास्क जरूर लगाएं तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करें


