बकरीद एवं रक्षाबंधन पर लाकडाउन में छूट दी जाय – सपा

प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादीपार्टी की महानगर कैंप कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी दिनों में आने वाले बकरीद एवं रक्षाबंधन के त्यौहार पर लाकडाउन में छूट देकर आवागमन एवं बाजार खुली रखने की मांग की गई है l
सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने कहा कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर भाइयों का बहनों के घर आना जाना होता है और बाजार से मिठाई, राखी आदि की खरीद करनी पड़ती है l वही ईदउलजुहा (बकरीद) के दिन भी पास पड़ोस में रहने वाले लोगों एवं नजदीकी रिश्तेदार के घर में आना जाना एवं खाना पीना होता है l लाक डाउन के चलते बाजार बंद होने एवं आवागमन की पाबंदी से लोंगो को भारी दिक्कत होगी l
सपा के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र सिंह एवं जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि संपूर्ण लाकडाउन की बजाय यदि कोविड 19 से बचाव के लिए जारी किए गए नियमों के अनुसार सोसल डिस्टेंस, मास्क, आदि नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए आवागमन की सुविधा दी जाय तो लोंगो को सुरक्षित रहकर त्योहार मनाने में भी आसानी होगी l
बैठक में श्री योगेश यादव, महबूब उस्मानी , मो अस्करी, रवींद्र यादव एडवोकेट, मो गौस, मो जैद एडवोकेट, अब्बास नकवी, औन जैदी, दिनेश यादव, आदि मौजूद रहे l




