Latest

लूट का शीघ्र किया जाएगा खुलासा: एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा

घटना के खुलासे को लेकर पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार में रविवार की रात हुई डकैती के मामले में जांच करने सोमवार की दोपहर क्राइम ब्रांच मेजारोड पहुंची थी। यहां एक-एक बिंदु की बारिकी से जांच की गई। वहीं रात के पहर पुलिस द्वारा गांव समेत अन्य कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। इधर, घटना के बाद से बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
रविवार की रात मेजारोड बाजार के राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के लखनपुर के पास नीरज केसरी के मकान में अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश डकैतों ने धावा बोल दिया था। डकैती की घटना की जानकारी होने के बाद यमुनापार पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे थे जांच-पड़ताल करते हुए क्राइम ब्रांच टीम को घटना के खुलासे के लिए लगा दिया है। सोमवार को यमुनापार क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर वृदांवन राय घटनास्थल के आस-पास के साथ एक घंटे घरवालों से गहनता से पूछताछ की तथा घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही। वही थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने कहा कि बदमाश बाहरी नहीं हैं, फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। वही डकैती मामले में पुलिस द्वारा लूट की घटना दर्शाने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी रही मामले में चौकी प्रभारी मेजा रोड प्रीत कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है जल्द खुलासा किया जाएगा

Related Articles

Back to top button