एनजीबीयू में अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार 12 को
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन के जन्मदिवस पर नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार इम्पैक्ट ऑफ कोविड-19 ऑन एकेडमिक लाइब्रेरी सर्विसेज का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार, 12 अगस्त को आयोजित हो रहे वेबिनार के आयोजन सचिव डॉ. आलोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस वेबिनार में श्रीलंका की केलानिया विश्वविद्यालय की प्रो. नमाली शूरावीरा, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी काठमांडू नेपाल के प्रो. आईपी अधिकारी, भारत सरकार विदेश मंत्रालय के डॉ. संजय के विहानी, इविवि के डॉ. बीके सिंह, गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के प्रो. सेवा सिंह, बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के डॉ. सुनील गोरिया, हिदायतुल्लाह नेशनल यूनिवर्सिटी रायपुर के डॉ. शिवा परिहार शिरकत करेंगे।




