Latest

बड़ोखर चौकी क्षेत्र में चल रहा मादक पदार्थो का कारोबार

व्यवसाय को रोकने में असफल दिख रहे जिम्मेदार

कोराव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बीते काफी समय से तहसील क्षेत्र के बड़ोखर चौकी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार फैला हुआ है । लेकिन तमाम शिकायतों के बावजूद भी इस तरह के अवैध कारोबार पर जिम्मेदारों द्वारा अंकुश लगता नही दिख रहा ।सूत्रों की माने तो ज़िम्मेदार विभाग की मिलीभगत के चलते इस तरह के काले कारनामे को बढ़ाने का पूरा मौका दिया जा रहा है । बड़ोखर सहित मानपुर चंदापुर अमिलिया, चिराव ,गाढ़ा सहित कई अन्य गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब के अलावा अन्य प्रांतों की निर्मित मदिरा एवं गांजे की पुड़िया की बिक्री होने का आरोप लगता दिख रहा है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस मामले में रोकथाम करने के बजाए अपने निजी स्वार्थ के चलते बढ़ावा दिया जा रहा है वैसे तो सरकार ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए तमाम तरह की कवायद शुरू की है । और इस तरह के कारोबार को रोकने के लिए लगातार कड़े दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं बावजूद इसके मामले में अंकुश लगता नहीं दिख रहा है ।शाम होते ही चौकी क्षेत्र के कई गांव में अवैध शराब की भठ्ठी शुरू होती हैं । जहां से प्रतिदिन लोग उक्त शराब का सेवन करके चोरी ,राह जनी , छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने में लगे रहते हैं । नशे का काला कारोबार कोई नया नहीं है । बल्कि यहां पर काफी समय से इस तरह से यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है ।उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा होने के चलते आसानी से गैर प्रांत की शराब इस इलाके में आ जाती है। जिसकी सप्लाई धीरे-धीरे कई अन्य गांव में की जाती है । लेकिन जिम्मेदार महकमा है । सिर्फ कभी-कभार छोटी मछलियों को पकड़कर अपनी वाहवाही लूटने में ही मस्त रहता है । मामले में सरकार काफी गंभीर भी दिख रही है । कि अवैध रूप से बिकने वाली शराब पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए । ऐसे में सवाल यह पैदा होता है कि आखिर इस तरह के मामलों की जांच पड़ताल या कार्रवाई क्यों नहीं की जाती ।फिलहाल यह जांच का विषय है स्थानीय लोगों ने मामले को एसएस पी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच एवं कार्यवाही की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button