छात्र नेता सिद्धार्थ सागर बने राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के जिलाध्यक्ष


प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ए0बी0 साहब ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता एवं शोध छात्र सिद्धार्थ सागर को राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी, छात्र मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
यह मनोनयन सिद्धार्थ सागर के समाज के प्रति लगाव, सेवाभाव, कर्मठ, ईमानदार और जुझारू होने व समाज में उनके कार्य को देखते हुए किया गया। इससे सिद्धार्थ सागर छात्रों के मामले को पुरजोर तरीके से उठा कर छात्र हितों की रक्षा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगे।
छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष का मनोनयन होने प्रयागराज के जिलाध्यक्ष इंजीनियर रामबहादुर, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चंद्र प्रकाश निगम, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, महासचिव अनुज पाल, रामबरन, प्रियांशु आर्य, राजपाल, वीरेंद्र आदि ने हर्ष जताते हुए बधाईयाँ दी।




