Latest

कुर्सी पर काबिज रहेंगी रेखा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर

नहीं आएगा अविश्वास प्रस्ताव
उपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद थमा दोनों पक्षों का घमासान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से मचे घमासान अब विराम लग गया है। रेखा सिंह अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की पहल पर दोनों पक्ष मान गए हैैं। इस आशय के समझौते की विधिवत घोषणा की गई। इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के सहयोग का भरोसा दिलाया और केसरी देवी पटेल खेमे ने अविश्वास प्रस्ताव न लाने पर सहमति जताई।
उधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पूर्व निर्धारित तिथि गुरुवार, 13 अगस्त को अपर जनपद न्यायाधीश बद्री विशाल पांडेय की निगरानी में पुनर्मतदान के लिए जिला पंचायत सभागार में बैठक होगी, पर इसमें सदस्य नहीं आएंगे। यदि सदस्य आते भी हैं तो अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा। दरअसल जिला पंचायत में अध्यक्ष रेखा सिंह और विपक्षी खेमा (केसरी देवी पटेल गुट) दोनों फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में हैं। भाजपा सूत्रों की माने तो यदि अविश्वास प्रस्ताव पर पुनर्मतदान होता तो इससे गुटबाजी जाहिर होती। ऐसे में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दखल दी। सर्किट हाउस में दोनों पक्षों को साथ रहने की सीख दे।

Related Articles

Back to top button