Latest

प्रयागराज प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय सचिव अपना दल अम्माद हसन का हुआ भव्य स्वागत

सिर्फ दावेदारी से नहीं, जिम्मेदारी निभाने से मिलेगी हिस्सेदारी : अम्माद नींवा

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रथम नगर आगमन पर अपना दल(एस) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा कौशाम्बी से लेकर इलाहाबाद तक जगह जगह फूल मालाओं से लाद कर जोशीले नारों के साथ राष्ट्रीय सचिव अम्माद हसन का जोरदार स्वागत शनिवार क्षको किया गया। प्रथम नगर आगमन पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव अम्माद हसन ‘अमन नींवा’ ने कहा कि, ” सिर्फ दावेदारी करने मात्र से नहीं बल्कि जिम्मेदारी निभाने से मिलेगी समाज को अपनी हिस्सेदारी, और सामाजिक न्याय की इस मजबूत लड़ाई में मैं अपनी जिम्मेदारी निभाने को संकल्पित हूँ”। श्री अम्माद के नगर आगमन पर युवा उद्यमी ज़ीशान अहमद ने चांदी का मुकुट भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पार्टी के युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू पाल व कौशाम्बी जिलाध्यक्ष देवनारायण पटेल, गंगापार इलाहाबाद अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल, शहर पश्चिमी के प्रभारी सुरेश सिंह समेत तमाम पदाधिकारियों ने माल्यापर्ण कर व बुके भेंट कर अमन नींवा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मो. साहिल खान, हर्ष यादव, चन्द्र प्रकाश पटेल, सलमान अली, मो. ज़ैद, फरहान अख़्तर, युगराज यादव, अरविंद सिसोदिया, राजीव पाल, गुड्डू पाल, अहमद रजा, ओसामा सिद्दीकी, शहाब खान, अली अहमद, मोनू यादव, राजू अग्रहरि, पवन केसरवानी, जयनारायण सिंह आदि शामिल रहे। अम्माद हसन के निजी सचिव व मीडिया प्रभारी अभिजीत मिश्र ने सभी साथियों व पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button