Latest

अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” सौंपकर सपा के समर्थन की अपील की – नरेंद्र सिंह

मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आगामी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के आम चुनाव में समाजवादीपार्टी “लक्ष्य 351 सीटें “ लेकर बूथ स्तर पर करो या मरो की तर्ज पर पूरी मजबूती के साथ जुटेगी l
सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने अपने नेता श्री अखिलेश यादव जी द्वारा जारी डिजिटल पत्र को छपवा कर आज मेजा (उरूवा) क्षेत्र के कई बुद्धिजीवियों,शिक्षकों,प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों आदि को सौंप कर प्रदेश में पुनःश्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादीपार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन की अपील की है l
“अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” सौंपकर सपा के समर्थन की अपील की l आज मेजा उरूवा क्षेत्र के गोसौरा, दलईकापूरा, टेसहिया का पूरा, बिजौरा,समोगरा,तथा राम नगर सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण कर के पत्रक बांट कर 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की l
सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा हर नागरिक का समृद्धि और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए सपा कटिबद्ध है l श्री सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है। तमाम वादे कर सत्ता में आने के बाद भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है l उन्होने सर्व कल्याण के लिए समाजवाद को ही सही रास्ता सुझाया है l
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह द्वारा डिजिटल पत्र की हजारों प्रतियां छपवाई गई हैं जिनका वितरण पूरे जनपद में किया जा रहा है
इस मौके पर सर्व श्री प्रेम चंद यादव, महेन्द्र सिंह यादव, शिव बाबा निषाद प्रधान, नीरज सिंह यादव, कमला कान्त यादव, राम बहादुर यादव, मुनिनारायन यादव प्रधान,विजय राज सिंह यादव, विश्वम्भर पटेल, कमला कान्त,त्रिलोक नारायण यादव, मैनुद्दीन, अजहरुद्दीन,सतीश चंद यादव, गुड्डू यादव, गुलाब चंद यादव, राकेश भारतीया, आकाश यादव,उमाशंकर यादव, धर्म राज यादव आदि रहे।

Related Articles

Back to top button