आम आदमी पार्टी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । आज जिला कचहरी पर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने धरना प्रदर्शन किया । जिलाधिकारी को दस सूत्रीय ज्ञापन दिया । जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था व पत्रकारों के उत्पीड़न व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार । जिस प्रकार विगत माह से पत्रकारों पर हमला हो रहा है । पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए । महिलाओं की आए दिन बलात्कार ,हत्याएं हो रही हैं।विगत माह में करछना में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है ।जिसे पुलिस प्रशासन रोकने में असफल है।और स्वरूप रानी व कोटवा में वहां की व्यवस्था मजदूरों से भी बद्तर है । ज्ञापन में पूरे जिले में कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखकर पूरे जिले में डोर टू डोर रेपिड टेस्ट किया जाए।व पशुओं का टीका करण किया जाए ।जिला अधिकारी के प्रतिनिधि ने एडीएम सिटी ने आश्वस्त किया कि आपकी मांगे पूरी की जाएंगी ।ज्ञापन देने वाले।में जिला अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ,जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह ,जिला महासचिव सर्वेश यादव,प्रदेश सचिव अंजनी मिश्रा ।प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल,आकाश सिंह , अध्यक्ष पूनम सिंह,ललिता अग्रवाल ,जिला सचिव गोलू सोनकर ।फैजी ,अब्बास जी।महानगर प्रभारी ज्योति प्रकाश चौ बे आदि सैकड़ों लोगों ज्ञापन देने में मौजूद थे ।


