Latestप्रदेश

बच्चों के अंदर आत्मचिंतन से आत्मविश्वास पैदा करें

इलाहाबाद। बच्चों के अंदर आत्म चिंतन से आत्म विश्वास पैदा करें जो महाविद्यालय से निकल कर जीवन मे आगे बढ़ने में सहायक हो यह उदगार चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय के 68 वें संस्थापक दिवस समारोह में व्यक्त किया।

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित व चौधरी महादेव प्रसाद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ततपश्चात सरस्वती वंदना, चौधरी महादेव प्रसाद की वंदना के साथ मंचस्थ महानुभावों को पुष्प गुच्छ भेंट हुआ।

प्राचार्य डॉ आनंद श्रीवास्तव ने अतिथि स्वागत एवं वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। पूर्व मेयर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने चौधरी महादेव प्रसाद के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा लिखित छ पुस्तक का लोकार्पण किया। शास्त्रीय गायन पर एकल नृत्य कु. रितिका वर्मा ने प्रस्तुत किया तो उपस्थित लोगों ने जमकर सराहा इसके बाद छात्र एवं छात्राओं को पदक देने के साथ ही अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों में 13 लोगों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब मैं भी पढ़ता था तो पहली बार माइक पकड़ा तो काफी डर रहा था वही से सीखा आज उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा व स्वास्थ्य के रूप में आप लोगों के सामने माइक पर बोल रहा हूँ।मैं बीकॉम का छात्र था तो आत्म विश्वास से किताबी ज्ञान से निकल कर सिविल कंट्रक्शन इंजीनियरिंग क्षेत्र में व्यापार करने लगा।देखिए क्या पढ़ता था और क्या करने लगा इतना ही कहूँगा कि आत्म चिंतन से आत्म विश्वास अंदर लाइए तो जीवन सफलता की ओर बढेगा।मैं भी इस महाविद्यालय के परिवार का हिस्सा हूँ।

इस मौके पर न्यायमूर्ति आर आर के त्रिवेदी,चौ0 राधवेंद्र नाथ सिंह,चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह,चौ0 अमर नाथ सिंह,सुनील दत्त कौटिल्य, डॉ आंनद श्रीवास्तव, डॉ रमा रानी ने संबोधित किया और डॉ राम पाल गंगवार, अजित श्रीवास्तव, कमलेश कुमार,राजू राय, सुनील श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अंजनी यादव,चंद्रभूषण सिंह पटेल, राकेश जैन,राम प्रकाश सिंह, सचिन ,दीपक वर्मा,डॉ नीता साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button