Latest

बीजेपी कार्यकर्ताओ ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

आप ने दी बड़ी जिम्मेदारी।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। युवा समाजसेवी और नेता संजीव मिश्रा और अवनीश श्रीवास्तव आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता स्वीकार की आम आदमी पार्टी में बीजेपी छोड़कर आए संजीव मिश्रा व अवनीश श्रीवास्तव सहित सभी का जोश खरोश से स्वागत किया गया और संजीव मिश्रा को आप यूथ विंग की बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें जिला युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया । युवा साथी अवनीश श्रीवास्तव को विधानसभा उत्तरी के अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा। जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद ने पार्टी की नीतियों और संकल्पों को बताते हुए दोनों पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा।
आप में शामिल हुए संजीव मिश्रा ने कहा कि सेवा के माध्यम से राजनीति के लिए केवल आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है इस अवसर पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं से मित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button