Latest

एसआरएन की खिड़की तोड़ बंदी मरीज फरार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस से संक्रमित नैनी जेल का बंदी सुशील भारतीय शनिवार को एसआरएन अस्‍पताल की खिड़की तोडकर फरार हो गय। शनिवार सुबह उसकी तबीयत बिगडने पर एसआरएन अस्‍पताल लाया गया था। बंदी के गायब होने की सूचना से खलबली मची है।
नैनी केंद्रीय कारागार में बंद सुशील भारतीय पुत्र कल्लू भारतीय ग्राम अजूबा थाना सराय ममरेज की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती किया गया। दोपहर में वह अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। एक सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने पर उसे जेल में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पी एन पांडे ने बताया कि 01 अप्रैल 2020 को वह डकैती के मामले में नैनी जेल में निरुद्ध किया गया था। सुशील इसके पहले भी पुलिस कस्टडी से भाग चुका है।

Related Articles

Back to top button