Latest
युवा कांग्रेसियों ने लोक सेवा आयोग पर बूट पॉलिश कर बेरोजगारी दिवस मनाया

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पृयागराज अनुराग दर्शन समाचार )। आज यूथ कांग्रेस , एनएसयूआई द्वारा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मानने का कार्यक्रम लोक सेवा आयोग पर कार्यकर्ताओं द्वारा बुट पुलिस , और चाय बेचकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।
युवा कांग्रेस नेता निशांत रस्तोगी ने कहा कि ये एक लोकतांत्रिक देश है । यहां हमको अपनी बात कहने का भी अधिकार नहीं है । युवा आपकी इन दमनकारी नीतियों से डरने वाला नहीं है । हम किसी भी कीमत में ये युवा विरोधी संविदा कानून लागू नहीं होने देंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्यत निशांत रस्तोगी, शेष नारायण ओझा, सुरेश यादव, विवेकानंद पाठक, ओ पी दुबे, अभिषेक, अखिलेश आदि लोग मौजूद थे।




