प्रदेश

गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव: बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

गोरखपुर। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिए मंगलवार को बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन किया. गोरखपुर में बीजेपी की तरफ से उपेन्द्र दत्त शुक्ला और कांग्रेस उम्मीदवार सुरहिता करीम ने नामांकन भरा. वहीं फूलपुर में बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल और कांग्रेस उम्मीदवार मनीष मिश्रा ने नामांकन किया. गोरखपुर में उपेन्द्र शुक्ला के नामांकन के दौरान बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन भी किया. उपेन्द्र शुक्ला के नामांकन से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामापति राम त्रिपाठी के नेतृत्व में जुलूस निकला गया।

anuragdarshan

नामांकन के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सहित कई मंत्री मौजूद रहे. सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह, मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्य मंत्री जयप्रसाद निषाद और उपेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहे. यूपी के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया, सांसद पंकज चौधरी, सांसद जगदम्बिका पाल, शरद त्रिपाठी, निलम सोनकर और रविन्द्र कुशवाहा भी शामिल हुए।

वहीं फूलपुर में बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा ने भी आखिरी दिन नामांकन किया. कौशलेन्द्र सिंह पटेल के नामांकन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद श्यामा चरण गुप्ता, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पाण्डेय और तुलसी राम सरोज प्रस्तावक बने. पटेल ने चार सेटों में नामांकन किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मंत्री आशुतोष टंडन समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने नामांकन से पहले इलाहाबाद के चद्रशेखर पार्क में आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उसके बाद वहां से वे समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।

इलाहाबाद फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा के नामांकन में अनुग्रह नारायण सिंह, शेखर बहुगुणा व पार्षद तसलीमुद्दीन  प्रस्तावक बने. इस दौरान राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी, नदीम जायसी, नसीब पठान व जेएन मिश्रा भी मौजूद रहे।

बता दें दोनों ही सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम डॉ केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. इन सीटों पर मतदान 11 मार्च को होगा और मतगणना 14 मार्च को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button