प्रदेश
किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

जिले में किन्नर समाज का हर संभव मदद प्रशासन द्वारा किया जाए- महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी (टीना मा)
प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की सदस्य महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) ने किन्नर कल्याण समिति की प्रतापगढ़ में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ज़िलाधिकारी प्रतापगढ़,एस पी प्रतापगढ़ व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के प्रमुख लोगों उपस्थित मे हुई। बैठक में महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी टीना मा ने सरकार द्वारा किन्नर कल्याण की विभिन्न योजनाओं को समझाया और जिले के अंदर किन्नरों को सम्मान देते हुए उनकी हर समस्याओं का निदान किया जाए।




