इलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश
वार्डों में डोर टू डोर कलेक्शन कार्य का शुभारंभ महापौर द्वारा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर एवं फीता काटकर किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2021-2022 प्रयागराज SWM प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नगर निगम के सौजन्य से जोन संख्या- 5 के समस्त वार्डों में डोर टू डोर कलेक्शन कार्य का शुभारंभ माननीय महापौर द्वारा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर एवं फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नीलम यादव, पार्षद वीरेन्द्र यादव, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, जोनल अधिकारी एस. पी. सिंह व मयंक यादव , सतेंद्र मिश्र प्रोजेस्ट हेड, संजय कुमार परियोजना प्रबंधक , राकेश सिंह मुख्य जोनल, दीपक शर्मा व्यवसाय प्रतिनिधि, सुमित केसरवानी कार्यक्रम संयोजक, प्रशांत मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।



