Latest

अल्लापुर सोहबतियाबाग क्षेत्र में पेयजल संकट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शिवपुरी मार्ग डड़िया अल्लापुर ,माली चौराहा से शिवपुरी मार्ग अल्लापुर तक , सांई मंदिर शिवपुरी मंदिर वाली बंद गली तथा शिव नगर अल्लापुर पुलिस चौकी अल्लापुर के पश्चिम दाहिने पहली बुंदेलखंड वाली बंद गली , दूसरी बंद गली में नल में पानी ना आने से क्षेत्र में जीने के पानी को लेकर संकट बना हुआ है ।‌

मांगा पांच टैंकर भेजा एक टैंकर लोगों में पानी की त्राहि-त्राहि

उपरोक्त स्थलो में ब्याप्त पेयजल ‌संकट दूर करने तथा तत्काल टैंकर से पानी पहुंचाकर राहत प्रदान करने की मांग जलकल विभाग नगर निगम प़़यागराज के महाप्रबंधक श्री हरिशचन्द्र बाल्मीकि जी से की गयी।

 

 

वहि एक टैंकर भेज कर महाप्रबंधक द्वारा खानापूर्ति कर दी गई क्षेत्र में पानी की समस्या से जूझ रहे लोग
परेशान हैं महाप्रबंधक द्वारा शिवपुरी मार्ग डड़िया अल्लापुर में श्री वैंकटेशवर पाण्डे जी के घर के पास एक टैंकर भेजा गया है। जो अपर्याप्त है । शिवसेवक सिंह ने बताया कि माली चौराहा से ‌शिवपुरी मार्ग तक गली , शिवपुरी मार्ग डंडियां अल्लापुर आदि में सायं काल तक पानी नहीं आया है , टुल्लू पम्प बार बार चलाकर लोगों ने देखा किंतु पानी ही आया । महाप्रबंधक से बार-बार शिकायत करने वह आग्रह करने के बाद हुई क्षेत्र में कम से कम चार टैंकर भेजना चाहिए वही एक टैंकर भेज कर महाप्रबंधक ने अपना खानापूर्ति कर लिया क्षेत्र में जल संस्थान के खिलाफ जल संकट को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button