माण्डा में धारदार हथियार से मिस्त्री की हत्या

( अनुराग शुक्ला/ अभिषेक मिश्रा )मा ण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाक़ाई क्षेत्र के खवास का तारा इलाके में बीती मध्यरात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया और फरार हो गए। सुबह खून से लतपथ देख परिजनों सहित लोगों का कलेजा दहल उठा।
परिजनों की चीख से दहला इलाका, लगभग तीन घण्टों बाद हटा चक्काजाम
सूचना पर सीओ समेत कई थानो की फोर्स पहुँची,लेकिन आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया।
जानकारी मिलते ही एडीजी व एसएसपी,एसपी क्राइम,एसपी यमुनापार सहित अन्य कई थानों की फोर्स जा पहुँची। घण्टों एवम कड़ी मसक्कत के बाद परिजनों ने शव प्रसाशन को सौंपा।
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। उक्त घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
बिजय ही घर का भी देखता था कामकाज
माण्डा थाना क्षेत्र के खवास का तारा(कटका) निवासी विजय राज बिन्द (22) पुत्र रामदेव मोटरसाइकिल मिस्त्री था। बीती मध्यरात्रि गैरेज के पास सोया था। इसी दरम्यान अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए।
सुबह आसपास के लोग उठे तो देखा कि खून से लतपथ मिस्त्री जमीन पर गिरा पड़ा था। लोग पास गए और नजारा सनसनीखेज वारदात देख होश उड़ गए।
जानकारी पर ग्रामीणों सहित इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों की चीख पुकार से समूचा माण्डा दहल उठा।
घटना की जानकारी पर पुलिस महकमें में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान सीओ मेजा भीम कुमार गौतम,इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, इंस्पेक्टर मेजा सुनील बाजपेई, इंस्पेक्टर कोरांव चंद्रभान सिंह नैनी थाना प्रभारी औद्योगिक थाना प्रभारी सहित भारी फोर्स समेत घटनास्थल पहुचें।
पुलिस ने घण्टो मशक्कत के बाद शव कब्जे में लिया,लेकिन आक्रोशित परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव लेकर माण्डा वाया मेजा मार्ग पर चक्काजाम कर नारेबाजी शुरू कर दी।
चक्काजाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों में भी अफरा तफरी मची रही।
एडीजी-एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स पहुचीं
मोटर साइकिल मिस्त्री की निर्मम हत्या की जानकारी पर प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा,एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा,एसडीएम मेजा रेनू सिंह, सीओ मेजा भीम कुमार गौतम,इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र पांडेय, इंस्पेक्टर मेजा सुनील बाजपेई, इंस्पेक्टर कोरांव चन्द्रभान सिंह सहित भारी फोर्स पहुचीं।
गिरफ्तारी का आश्वासन
इस दौरान प्रसाशनिक अधिकारियों ने घण्टो पसीने बहाए,जिसके बाद एडीजी व एसएसपी ने दो दिनों के अंदर हत्यारों के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया,जिससे परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
उक्त मामले में एडीजी व एसएसपी ने इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र पाण्डेय को दो दिनों के अंदर घटना के खुलासे हेतु निर्देश दिया है।
बिजय राज ही दुकान चलाकर परिवार का देखता था ख़र्चा
बतादें की भाई का शव देखकर बड़ा भाई अजय व छोटा भाई बुद्धिराम की चीखें निकल आई मृतक विजय राज बिन्द के पिता भी ख़वास का तारा चौराहे पर साइकिल की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं


