Latest

अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवाद के रास्ते पर ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास संभव –नरेन्द्र सिंह

2022 में प्रदेश में होगी सपा की सरकार –

मेजा के भड़ेवरा में यूथ मिलन समारोह में आए हजारों युवाओं ने एक साथ लिया संकल्प –

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )l जनपद की मेजा विधानसभा क्षेत्र के भड़ेवरा गाँव में आयोजित” यूथ मिलन समारोह “में आए क्षेत्र के हजारों युवाओं ने हाथ उठाकर एक साथ संकल्प लिया कि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश मे समाजवादीपार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए हर स्तर पर मजबूती के साथ जुटेंगे l सिर पर लाल टोपी और हाथ मे “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा “पत्रक लेकर संकल्प लिया कि वे समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों, पूर्व सरकार की उपलब्धियों को घर घर, जन जन तक पहुंचाएंगे और फासिस्ट वादी, जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक करेंगे l
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश और देश को खुशहाली की ओर ले जाने के लिए समाजवाद ही एक मात्र रास्ता है l किसानों, मजदूरों को दर दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया गया है l महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम भाजपा रोज नए नारे गढ़ रही है l
सपा जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, पूर्व मंत्री रामानन्द भारती, विनोद चंद्र दुबे , पूर्व प्रदेश सचिव श्यामलाल पाल,संदीप यादव, आदि वक्ताओं ने समारोह में आए हजारों युवाओं को डॉ राममनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, जनेश्वर मिश्र, मुलायम सिंह यादव आदि महान समाजवादियों के सिद्धांतों, विचारों, उनके राजनैतिक और सामाजिक संघर्ष के बारे में बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम के संरक्षक एवं वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने 101 युवाओं को लाल टोपी पहनाकर, अंग वस्त्र दे विशेष रूप से सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता श्री अखिलेश यादव जी की ओर निहार रही है l युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जब जब देश का युवा वर्ग अंगड़ाई लिया है एक नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है l समारोह की शुरुआत चर्चित गायक तिवारी बन्धुओं एवं अमित आ मिलिया की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से हुई l
यूथ मिलन समारोह के संयोजक युवा नेता हिमांशु कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्‍यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम का समापन बाटी चोखा सहभोज के साथ किया गया l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री ब्रह्म प्रकाश यादव, लल्लन सिंह , श्याम कृष्न उर्फ पप्पू यादव, मानिक चंद्र पटेल, राजेश यादव, दानबहादुर सिंह मधुर, महावीर यादव, राकेश यादव, पियूष श्रीवास्तव, मो नियाज, चंदू यादव, नीरज शुक्ला, अतुल तिवारी, विपिन शुक्ला, सैफ अहमद, सिब्लू सिंह, श्रीमति अनीता शुक्ला, योगेन्द्र सिंह,संदीप शर्मा, शिवम शर्मा, अंकित शर्मा, सतीश, विश्वकर्मा, डॉ सुरेंद्र यादव, अवनीश यादव, शनि द्विवेदी , आदि लोग मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button