मकान ढहाया, नहीं है सिर छिपाने की जगह
प्रधान ने जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। छतनाग की प्रधान शशि देवी ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि जिस मकान को पीडीए ने ढहाया है वह उनकी सास बल्लो देवी के नाम से था। पीडीए ने नक्शा पास न होने की बात कहकर 150 वर्ग गज में बने दो मंजिला मकान को जेसीबी से गिरवा दिया। अब उनके पास सिर छिपाने की जगह नहीं है। परिवार को लेकर कहां जाएं? परिवार की सुरक्षा को लेकर वह काफी चिंतित हैं। उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव पर 17 जून 2019 को न्याय नगर में अत्याधुनिक हथियार से लैश बदमाशों ने हमला किया था। वह असलहे पुलिस आज तक बरामद नहीं कर सकी। अभी भी मेरे पति पर खतरा मंडरा रहा है। आशियाना गिरने से खतरा और बढ़ गया है।
आरोप है कि गांव में करीब आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटर हैं उनके विरुद्ध प्रशासन व पीडीए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। गांव सभा की कई एकड़ भूमि पर असरदारों ने कब्जा कर उसे प्लाटिग कर मंहगे दामों में बेच रहे हैं लेकिन राजस्व कर्मी इसके लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
उधर, पीडीए द्वारा छतनाग में अशोक यादव समेत एक अन्य का मकान धरासाई कराए जाने के बाद गुरुवार को एमएलसी वासदेव यादव ने मौके पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव व पुष्पा पाल से बातचीत की। उनका कहना है कि पीडीए ने अशोक यादव का पुस्तैनी मकान जो 1993 में बना था उसे जबरन गिरवा दिया। इसी प्रकार पुष्पा पाल जिनके मकान का नक्शा दाखिल है जमीन की रजिस्ट्री भी है। इसके बावजूद पीडीए ने दोनों मकानों को ध्वस्त करा दिया। पीडीए ने मनमाने तौर पर काम कर रही है।



