गंगा तट से

कुंभ मेला के पूर्व इलाहाबाद को पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा-रीता बहुगुणा

इलाहाबाद। गंगा विचार मंच इलाहाबाद के तत्वावधान में दारागंज के रायल हाउस पब्लिक स्कूल में गंगा प्रहरियों के साथ होली-मिलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कुंभ मेला के पूर्व इलाहाबाद को पर्यटन का केन्द्र बन जाएगा। अति प्राचीन मंदिरो को संरक्षित कर उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।


अनामिका चौधरी प्रांत संयोजिका गंगा विचार मंच-नमामि गंगे ने गंगा प्रहरियों एवं अतिथियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ विश्वनाथ लाल जी निगम पूर्व प्राचार्य कुलभाष्कर आश्रम डिग्री कालेज,योगाचार्य राम निहाल निषाद,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आई के चतुर्वेदी,मंत्री अरुण पांडेय,डॉ कमला सिंह ने भी कार्यक्रम में सम्बोधित किया।

नगर निगम के पार्षद गण क्रमशः सुनीता श्रीवास्तव,उर्मिला यादव,अल्पना निषाद,रंजीव निषाद,पूर्व पार्षद रमेश यादव,उमेश मिश्रा,भोला तिवारी के साथ-साथ रश्मि शुक्ला,राजलक्ष्मी तिवारी,अभिषेक दुबे,रवि निषाद,लेफ्टिनेंट सुनील निषाद,बी पी सक्सेना,संदीप तिवारी ,राकेश शर्मा,शरद श्रीवास्तव,आदि प्रमुख उपस्थित थे।
संचालन जिला संयोजक संजय श्रीवास्तव एवं धन्यवाद महानगर संयोजक राजेश शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button