मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रयागराज अपने ससुर के अस्थि कलश को लेकर पहुंचे

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। वह अपने ससुर घनशयाम दास मसानी की अस्थियां लेकर आए हैं। एमपी के सीएम के साथ उनकी पत्नी भी हैं। वह प्रयागराज के गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में स्वजनों संग विधि विधान से अपने ससुर घनश्याम दास मसानी की अस्थियों को संगम में विसर्जित किया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्याम दास मसानी का 19 नवंबर को निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे। ससुर के अस्थि कलश को लेकर सीएम शिवराज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ पत्नी व अन्य स्वजन भी रहे। वह यहां चार्टर्ड प्लेन से एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी व भाजपा महानागर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने किया।




