Latest

ससुराल में पहली रात दुल्हन की मौत:दूल्हा फरार, जानिए पूरा माजरा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मऊआइमा इलाके में सुहागरात पर दुल्हन नुजहत बानो की मौत सिर पर गहरी चोट लगने के कारण हुई थी। सोमवार सुबह मौत की खबर फैलने पर हंगामा मच गया था। मायके वालों ने ससुराल में पहली रात मौत को सरासर कत्ल करार दिया। ससुराल वाले बचाव में बयान दे रहे थे जबकि दूल्हा नदारद था।
मंगलवार को नुजहत के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो मौत की वजह सामने आ गई। नुजहत का शव मायके वालों को पुलिस ने सौंप दिया है। फरार दूल्हे मोहम्मद नफीस की तलाश घटना के दूसरे दिन भी होती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दुल्हन के भाई मोहम्मद अदनान ने दूल्हा, उसके भाई व उसके पिता के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मऊआइमा कस्बा पूरा मियांजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद नफीस का विवाह सोरांव थाना क्षेत्र के सेवईथ गांव निवासी नुजहत बानो के साथ तय हुआ था। रविवार को मऊआइमा से नफीस की बरात सेवईथ गांव पहुंची और फिर निकाह के बाद बाराती दुल्हन के साथ वापस लौट गए। रविवार रात सबके साथ खाना खाने के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में चले गये। सोमवार की सुबह घर की महिलाएं जब दुल्हन के कमरे में पहुंचीं तो बिस्तर पर दुल्हन की लाश पड़ी थी। लोग अब भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर दुलहन नुजहत का कत्ल क्यों किया गया। नफीस की गिरफ्तारी पर ही राजफाश होगा।

Related Articles

Back to top button